National TV News | index
National TV News
National TV News
देश की आवाज़ • देश के साथ • सच के साथ
BREAKING
National TV News — देश की आवाज़, देश के साथ, सच के साथ • ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ें

ताज़ा खबरें

ताखा पूरव गाव को गड्ढा मुक्त करने को लेकर दिया गया ज्ञापन

*ताखा पूरब संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त अथवा जलमार्ग घोषित करने को लेकर उप जिलाधिकारी दिया गया ज्ञापन*
जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ताखा पूरब संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से गड्ढे  में तब्दील हो गया है बरसात के दिनों में बड़े जलाशय का रूप धारण कर लेता है  जिसकी शिकायत कई बार मातहतों से की गई  लोकनिर्माण विभाग से की गई परंतु  सबका रवैय्या उदासीन बना रहा, एवं  गड्ढा मुक्त तथा  मरम्मत  करने  की बात लिख कर  शिकायत  समाप्त करने  का रिपोर्ट  ऑफिस  में ही  बैठकर लगा दिया  जाता है जबकि कई गांवों के बच्चे उसी रास्ते शाहगंज पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं  और  दैनिक  जरूरतें हेतु आम जनमानस के भी आवागमन का एकमात्र रास्ता है
जिसके अवलोकनार्थ पूर्व जिला पंचायत सदस्य  विवेक यादव  विक्की  के  नेतृत्व में  मिर्जा अली बेग , मनोज पासवान, संदीप संत, प्रवीण यादव राज आदि दर्जनों लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी शाहगंज को ज्ञापन दिया गया जिसमें  लोक निर्माण विभाग  द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण करने अथवा इसे जलमार्ग घोषित करने की मांग की गई/ रिपोर्ट चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर

अधिशासी अधिकारी शाहगंज चिकित्सीय अवकाश पर ,शाहगंज एसडीएम को अतिरिक्त पदभार*

*अधिशासी अधिकारी शाहगंज चिकित्सीय अवकाश पर ,शाहगंज एसडीएम को अतिरिक्त पदभार*
जौनपुर जिला अधिकारी सैमुअल पाल द्वारा आदेश जारी करते हुए 29 अप्रैल से शाहगंज उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा को 15 दिन के लिए अतिरिक्त चार्ज सोपा गया है शाहगंज नगर पालिका के अधिशासी  अधिकारी अंजनी मिश्रा 15 दिन के लिए चिकित्सीय  अवकाश पर जाने के बाद जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया/ रिपोर्ट चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी, टायर तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी, टायर तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद* 
जौनपुर/जिले के थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.08.2026 को चेकिंग के दौरान कोटवार मार्ग, आजमगढ़ रोड, ग्राम भादी से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-270/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित ई-रिक्शा से चोरी की गई 01 बैटरी व 02 टायर तथा 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। चोरी के सामान की बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई व अवैध तमंचा एवं कारतूस की बरामदगी के संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-305/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया पूछताछ में उनका नाम सिमन्त यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम कोरवलिया भादी, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर व सौरभ गौंड पुत्र कुन्नुर गौंड, निवासी ग्राम चमराडीह, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़। *रिपोर्ट- चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*

जौनपुर के शाहगंज में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है देह व्यापार का धंधा

शाहगंज में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है देह व्यापार का धंधा

जौनपुर/ जिले के शाहगंज नगर के सुल्तानपुर रोड एवं खुटहन रोड पर इन दिनों सेक्स रैकेट का धंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है जिसके चलते आसपास में रहने वाले परिवार जनों का जीना दूभर हो गया है एक व्यक्ति ने बताया कि शाम ढलते ही उक्त होटल में स्कूल और कॉलेज की लड़कियां लड़कों के साथ मोटरसाइकिल से उक्त होटल में जाती हैं और सुल्तानपुर रोड स्थित अंबेडकर मूर्ति के समीप अंडरग्राउंड होटल मालिक बिना किसी आई डी के उन्हें एक हज़ार से दो हज़ार  लेकर रूम दे देते हैं और उनको बता दिया जाता है कि 2 घंटे में रूम खाली करना है ! सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि खुटहन रोड और सुल्तानपुर रोड पर कई होटल ऐसे हैं जिनका अन्य जिलों में लड़कियों से कांटेक्ट रहता है और फोन करके बुला लिया जाता है नगर वासियों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है *रिपोर्ट चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*

25000 का इनामिया गिरफ्तार

दिनांक-27.08.2026
थाना पवारा, जनपद जौनपुर।  
                         
थाना पवारा पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे 25000 रु0 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त सचिन गौड़ को किया गया गिरफ्तार।
               जौनपुर/पवारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक- को मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/117(2)/103(1)/3(5) BNS थाना पवारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित चल रहे एक नफर पुरस्कार घोषित अभियुक्त सचिन गौड़ पुत्र रामधनी गौड़ निवासी ग्राम गंगापुर (कुंवरपुर) थाना पवारा जनपद जौनपुर सरायबीका मोड़ से मुखबीर खास की सूचना पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।  
गिरफ्तार वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त का विवऱण- 
1. सचिन गौड़ पुत्र रामधनी गौड़ निवासी ग्राम गंगापुर (कुंवरपुर) थाना पवारा जनपद जौनपुर
अपराधिक इतिहास– 
1.मु0अ0सं0 29/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/117(2)/103(1)/3(5)  BNS थाना पवारा जनपद जौनपुर 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर।
2.रि0का0 चन्द्रदीप, रि0का0 तुषार सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
3.उ0नि0 यजुवेन्द्र सिंह प्रभारी स्वाट टीम जौनपुर
4.हे0का0 अमित कुमार राय, का0 अजय कुमार, का0 आनन्द कुमार सिंह, का0 अमित यादव, का0 धर्मेन्द्र सिंह. का0 अंकित सिंह स्वाट टीम जौनपुर।

ADG Zone VaranasiUP Police